प्रयागराज, अक्टूबर 6 -- Prayagraj News: शहर की तीन प्रमुख रामलीला कमेटियों की ओर से मंगलवार को भगवान राम, लक्ष्मण, भरत व शत्रुघ्न के मुकुट का पूजन विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच किया गया। पूजन के दौरान जय श्रीराम, जय-जय हनुमान के जयकारों व शंखनाद होते ही श्री पथरचट्टी रामलीला कमेटी के दशहरा महोत्सव का आगाज हो गया। कमेटी के पदाधिकारियों ने हीवेट रोड स्थित राम मंदिर में पूजन समारोह आयोजित किया। पुरोहित अविरल पाठक व पं. सुशील पाठक ने पूजन कराया तो कमेटी के अध्यक्ष पं. मुकेश पाठक की अगुवाई में पदाधिकारियों ने मुकुटों को माला पहनाई, पुष्प अर्पित कर महोत्सव के निर्विघ्न होने की कामना की। भगवान शिव, विघ्नहर्ता गणेश जी व मां दुर्गा की भी विधि-विधान से पूजा की गई। समारोह में महामंत्री विजय सिंह, कोषाध्यक्ष गिरधारी लाल अग्रवाल, प्रवक्ता लल्...