Prayagraj News: जमीन पर कब्जे के प्रयास का आरोप, मारपीट
प्रयागराज, अगस्त 26 -- Prayagraj News: नैनी कोतवाली क्षेत्र के खरकौनी में जमीन पर कब्जे के प्रयास, मारपीट और धमकी देने के आरोप में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। अकोढ़ा, कौंधियारा निवासी हनुमत सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उन्होंने आठ जून 2023 को आराजी संख्या 236 में जमीन का बैनामा कराया था। दाखिल-खारिज भी उनके नाम है। आरोप है कि 4 जुलाई 2026 को शहनवाज हुसैन निवासी गंजिया, नैनी अपने करीब 10-15 साथियों के साथ जमीन पर कब्जा करने पहुंचा। विरोध करने पर आरोपितों ने उनके साथ मारपीट की। चारदीवारी तोड़ने के साथ गेट भी उखाड़कर फेंक दिया। दोबारा प्लॉट पर आने पर जान से मारने की धमकी दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.