Prayagraj News: जमीन पर कब्जे और मारपीट का आरोप
प्रयागराज, नवम्बर 6 -- Prayagraj News: प्रयागराज विधि संवाददाता। शंकरगढ़ में अनुसूचित जाति के व्यक्ति की जमीन पर कब्जा करने, जातिसूचक गालियां देने और मारपीट करने के आरोप में विशेष न्यायाधीश (एससी-एसटी एक्ट) की अदालत ने थाना शंकरगढ़ से आख्या तलब की है। अदालत ने संबंधित थाने से पूछा है कि प्रकरण में कोई अभियोग पंजीकृत है अथवा नहीं। मामले की अगली सुनवाई 25 नवंबर को होगी। गंगोत्री नगर, नैनी निवासी परमेश्वर प्रसाद भारतीया ने अपने अधिवक्ता हरे कृष्ण पांडेय के जरिए विशेष न्यायाधीश (एससी-एसटी एक्ट)/अपर सत्र न्यायाधीश कुमार मयंक की अदालत में बीएनएसएस की धारा 173(4) के तहत प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया है। इसमें अरविन्द सिंह उर्फ रज्जन सिंह, दीपक पटेल और करीब 100 अज्ञात लोगों को विपक्षी बनाया गया है। प्रार्थी ने दीपक पटेल को फूलपुर का विधायक और अरवि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.