Prayagraj News: जमीन की रजिस्ट्री के नाम पर 20 लाख हड़पा, दी धमकी
प्रयागराज, सितम्बर 7 -- Prayagraj News: प्रयागराज, संवाददाता। कालिंदीपुरम निवासी एक व्यक्ति से जमीन की रजिस्ट्री के नाम पर 20 लाख रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पीड़ित का आरोप है कि रुपये वापस मांगने पर आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी। पुलिस पीड़ित की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है।धूमनगंज थानाक्षेत्र के कालिंदीपुरम निवासी इरफान हसन की तहरीर के मुताबिक आरोपियों शकील अहमद, तंजीम अहमद, वकील अहमद और अतिशान अहमद ने कसारी स्थित जमीन बेचने के लिए रजिस्टर्ड एग्रीमेंट के बाद उससे अपने खातों में 20 लाख रुपये ट्रांसफर कराए, लेकिन जमीन की रजिस्ट्री नहीं की और कब्जा भी नहीं दिया। विरोध करने और अपना पैसा वापस मांगने पर खुद को माफिया अतीक अहमद का रिश्तेदार बताकर परिवार सहित जान से मारने की धमकी दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.