प्रयागराज, अक्टूबर 2 -- Prayagraj News: प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। जमीन का सौदा रद होने के बाद 11 लाख रुपये वापस मांगना एक व्यक्ति को भारी पड़ गया। आरोप है कि रकम मांगने पहुंचे दारागंज निवासी कृष्ण बहादुर सिंह को महिला और उसके पति ने न केवल रुपये देने से इनकार किया, बल्कि फर्जी मुकदमे में फंसाने और जान से मारने की धमकी भी दी। जार्जटाउन पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है। कृष्ण बहादुर सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 20 जून 2022 को जार्जटाउन निवासी अंकिता सिंह से जवाहर लाल नेहरू रोड स्थित भवन व भूमि का सौदा 15 लाख रुपये में तय किया था। करार के समय दो चेक के जरिए 10 लाख रुपये दिए गए थे। शेष पांच लाख रुपये बैनामा के समय देने थे। किन्हीं कारणों से बैनामा नहीं हो सका तो उन्होंने अपनी रकम वापस मांगी। आरोप है कि महिला ने पांच मार्च 2024 ...