प्रयागराज, अक्टूबर 18 -- Prayagraj News: रियल एस्टेट और संपत्ति बाजार में जमीन व मकानों के बैनामों की रफ्तार में इस बार भारी गिरावट दर्ज की गई है। निबंधन विभाग से मिले तुलनात्मक आंकड़ों के मुताबिक, वर्ष 2025 के मुकाबले वर्ष 2026 में बैनामों की संख्या में 32 प्रतिशत से अधिक की कमी आई है। रजिस्ट्री का ग्राफ गिरने से सरकारी खजाने को मिलने वाले कुल राजस्व पर भी सीधा असर पड़ा है और आय में 3.72 करोड़ रुपये से अधिक की गिरावट आई है। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2025 में कुल 2,279 संपत्तियों के बैनामे दर्ज किए गए थे, जबकि वर्ष 2026 में यह संख्या घटकर महज 1,543 रह गई। यानी बीते एक वर्ष के भीतर कुल 736 कम बैनामे दर्ज हुए हैं। ​बैनामों की तादाद गिरने के साथ ही विभाग की कुल कमाई भी घटी है। वर्ष 2025 में विभाग को कुल 23 करोड़ 41 लाख 61 हजार 198 रुप...