प्रयागराज, सितम्बर 4 -- Prayagraj News: प्रयागराज, संवाददाता। सेवानिवृत्त सैन्यकर्मी की देवघाट स्थित जमीन पर जबरन कब्जा करने की कोशिश का मामला सामने आया है। आरोप माफिया अतीक अहमद के रिश्तेदार पर है। सैन्यकर्मी की तहरीर पर एयरपोर्ट थाने में छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।भूतपूर्व सैनिक हैदर अली की तहरीर का आरोप है कि पहले से बिक चुकी जमीन को मूल भूमिधरों के वारिसों रंजीत सिंह व लालचंद्र पुत्रगण बधई से मिलीभगत कर पूरा मनोहरदास अकबरपुर नगर निवासी अतीक अहमद के रिश्तेदार जफर मसूद ने अपने साथियों अनंत कुमार पांडेय, शमीम बानो और अमन के साथ मिलकर दोबारा बैनामा कराया और अब उस पर जबरन कब्जा कर बेचने की कोशिश कर रहा है। हैदर अली ने बताया कि मामले में जिलाधिकारी की शिकायत पर 2017 में धूमनगंज थाने में एफआईआर दर्ज हुई थी, लेकिन अब तक प्रभावी...