प्रयागराज, जुलाई 17 -- Prayagraj News: फाफामऊ, हिन्दुस्तान संवाद। शांतिपुरम क्षेत्र के किराना विक्रेता की नाबालिग बेटी को शादी का झांसा देकर जबरन धर्मांतरण कराने का दबाव बनाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि धर्मांतरण नहीं करने पर जान से मारने और सोशल मीडिया पर फोटो व वीडियो वायरल करने तक की धमकी दी गई। किशोरी की मां की तहरीर पर फाफामऊ पुलिस ने शुक्रवार को दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।पुलिस के अनुसार, करीब 15 वर्षीय लड़की के पिता के किराने की दुकान के समीप ही बहराइच के सरताज अली की बिरयानी की दुकान है। बिरयानी की दुकान पर बहराइच का मोहम्मद इरफान काम करता है। आरोप है कि मोहम्मद इरफान ने लड़की को शादी का झांसा देकर प्रेमजाल में फंसाया और फिर धर्म परिवर्तन का दवाब बनाने लगा। किशोरी ने जब परिजनों को इसकी जानकारी दी, तो इरफान जान ...