Prayagraj News: जबरन गर्भपात और हत्या की साजिश का आरोप
प्रयागराज, जुलाई 9 -- Prayagraj News: प्रयागराज, संवाददाता। सूबेदारगंज चौफटका निवासी एक विवाहिता ने पति और ससुरालियों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने, जबरन गर्भपात कराने, मारपीट करने और हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।पीड़िता का आरोप है कि 2025 में भदोही निवासी एक युवक से उसकी शादी हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही पति, सास, ससुर, जेठ और जेठानी दहेज में कार की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करने लगे। विरोध पर मारपीट की जाती थी और पति जबरन अप्राकृतिक संबंध बनाता था। यह भी आरोप है कि ससुरालियों ने जबरन दवा खिलाकर गर्भपात करा दिया और गर्म चिमटे से दागा। पीड़िता के मुताबिक 16 मई को उसने ससुरालवालों को हत्या की साजिश रचते सुना।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.