प्रयागराज, अगस्त 3 -- Prayagraj News: प्रयागराज। आम नागरिकों की समस्याओं को दूर करने के लिए अब ग्रामीण इलाकों में चौपाल लगाई जाएगी। फूलपुर तहसील के कुसुंगपुर के ग्राम सचिवालय में शाम तीन बजे से चौपाल होगी। जिसमें लोग भूमि विवाद, विकास, समाज कल्याण, चिकित्सा, शिक्षा, पशुपालन आपदा आदि की शिकायत कर सत्यापन करा सकते हैं। एसडीएम फूलपुर हीरा लाल सैनी ने बताया कि इसके अलावा 11 अगस्त को अरवासीमय बहादुरगढ़ के ग्राम सचिवालय में भी शाम तीन से पांच बजे के बीच जन चौपाल का आयोजन किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...