प्रयागराज, सितम्बर 1 -- Prayagraj News: प्रयागराज। वार्ड-आठ के तेंदुआवन विस्तारित क्षेत्र अंतर्गत छिवकी ददरी में बदहाल सड़क और जलभराव की समस्या से नाराज महिलाओं ने मंगलवार को जनसुनवाई के दौरान नगर निगम पहुंचकर प्रदर्शन किया। महिलाएं लगभग एक घंटे तक नगर आयुक्त कार्यालय के सामने बैठी रहीं। इसके बाद अपर नगर आयुक्त अरविंद राय से मुलाकात कर उन्हें मोहल्ले की समस्याओं से अवगत कराया और प्रार्थना पत्र सौंपा। महिलाओं का कहना था कि छिवकी ददरी में सेवक भारतीय के घर से ऋतिक भारतीय के घर तक सड़क कच्ची है। बारिश के दौरान सड़क पर पानी भर जाने से लोगों को आवागमन में भारी परेशानी होती है। महिलाओं ने जनहित में सड़क का निर्माण कराने के साथ नाली बनवाने की मांग की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...