प्रयागराज, अक्टूबर 27 -- Prayagraj News: प्रयागराज, प्रमुख संवाददाता। मकान का बंटवारा दो हिस्सों में हुआ, लेकिन गृहकर और जलकर का पूरा बोझ एक ही परिवार पर डाल दिया गया। नखास कोहना की रहने वाली महिला का आरोप है कि नगर निगम ने उनके मकान का उप-विभाजन कर दूसरे हिस्सेदार को अलग मकान नंबर दे दिया, लेकिन वर्षों का गृहकर और जलकर का पूरा बकाया उनके बिल में जोड़ दिया। मकान का दूसरा हिस्सेदार गृहकर से मुक्त है।

मकान के बंटवारे के बाद कर बकाया का विवाद जनसुनवाई में नगर आयुक्त साईं तेजा को शिकायत करने वाली महिला ने बताया कि उनपर 1.71 लाख रुपये नगर निगम और जलकर का बकाया दिखाया जा रहा है। सीलिंग का डर दिखाकर नगर निगम के कर्मचारियों ने उनसे 15 हजार रुपये भी लिए, लेकिन इस रकम को मूलधन में समायोजित करने पर स्थिति स्पष्ट नहीं की जा रही है। परिवार वर्ष 2020 ...