प्रयागराज, जुलाई 20 -- Prayagraj News: जनता दर्शन में लापरवाही बरतने वाले चार अधिकारियों के खिलाफ जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने कार्रवाई की है। डीएम ने सोमवार को जिला विकास अधिकारी, नगर निगम नोडल अधिकारी, मुख्य चिकित्साधिकारी नोडल और जिला आपूर्ति विभाग के नोडल अधिकारी के जनता दर्शन से अनुपस्थित मिलने पर एक दिन का वेतन रोकने का निर्देश दिया है। जनसुनवाई के दौरान उन्होंने अपर जिलाधिकारी, अपर नगर मजिस्ट्रेट, विकास, कृषि, पुलिस, नगर निगम, विद्युत, स्वास्थ्य, आपूर्ति समेत सभी विभागों के अधिकारियों को जनता दर्शन में निर्धारित समय पर अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने और शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने चेतावनी दी कि जनसुनवाई की नियमित निगरानी होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...