प्रयागराज, अक्टूबर 26 -- Prayagraj News: जनगणना-2027 की तैयारियों को लेकर एडीएम वित्त एवं राजस्व व जिला जनगणना अधिकारी विनीता सिंह ने फूलपुर, हंडिया तहसील समेत जिले के विभिन्न प्रशिक्षण स्थलों का निरीक्षण किया। इस दौरान जनगणना से जुड़ी गतिविधियों, प्रशिक्षण व्यवस्थाओं और आमजन में जागरूकता बढ़ाने के प्रयासों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रतिभागियों को जनगणना के महत्व, प्रक्रिया और निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार कार्य करने की जानकारी दी गई। जनगणना कार्य में लगे कर्मचारियों को जिम्मेदारी, पारदर्शिता और तय समयसीमा के भीतर कार्य पूरा करने पर विशेष जोर दिया गया। जिला जनगणना अधिकारी ने जनगणना-2027 के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से तैयार किए गए सेल्फी प्वाइंट का भी निरीक्षण किया। यह भी पढ़ें- Balrampur ...