प्रयागराज, जुलाई 28 -- Prayagraj News: प्रयागराज। एनआईसी सभागार में सोमवार को एडीएम सिटी सत्यम मिश्र की अध्यक्षता में अभियोजन कार्यों की मासिक समीक्षा की गई। बैठक में जनपद के लंबित अभियोजन प्रकरणों, गंभीर अपराधों से जुड़े मामलों और न्यायालयों में लंबित वादों की समीक्षा की गई। पिछले माह गंभीर अपराधों में हुए निर्णयों, आरोपियों के बरी होने व अपील की जानकारी ली गई। एडीएम सिटी ने सभी शासकीय अधिवक्ताओं व अभियोजन अधिकारियों को जघन्य अपराधों में प्रभावी पैरवी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक प्रकरण में मजबूत पक्ष रखा जाए, ताकि दोषियों को समय पर सजा मिल सके। यह भी पढ़ें- निर्देश : जघन्य मामलों में प्रभावी पैरवी करें विशेष रूप से महिला अपराध, पॉक्सो एक्ट, मादक पदार्थों से संबंधित मामलों और अन्य गंभीर अ...