प्रयागराज, सितम्बर 7 -- Prayagraj News: जीआरपी प्रयागराज ने रेलवे स्टेशन पर शराब तस्करी के आरोप में दो युवकों पटना निवासी औसर कुमार यादव और रजनीश कुमार यादव को गिरफ्तार किया है। उनके पास से करीब 60 हजार रुपये कीमत की अंग्रेजी शराब बरामद होने का दावा किया है। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी ट्रेनों से शराब बिहार ले जाकर वहां ऊंचे दामों पर बेचने की तैयारी में थे। जीआरपी इंस्पेक्टर एके सिंह ने बताया कि जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर 4/5 की ओर उतरने वाले रैंप के पास दोनों को पकड़ा गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...