प्रयागराज, जुलाई 29 -- Prayagraj News: प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। प्रयागराज जंक्शन के पुनर्विकास कार्य के बीच प्लेटफॉर्म नंबर एक पर यात्रियों की सुविधाएं लगातार कम होती जा रही हैं। स्थिति यह है कि यहां अब यात्रियों के लिए सस्ता 'जनता खाना' भी उपलब्ध नहीं है। महाकुम्भ 2025 के दौरान जिस प्लेटफॉर्म पर यात्रियों के लिए सबसे अधिक सुविधाएं उपलब्ध थीं, वहीं अब अधिकांश सुविधाएं बंद हो चुकी हैं।

प्लेटफॉर्म सुविधाएं कुछ दिन पहले प्लेटफॉर्म नंबर एक पर संचालित फूड प्लाजा भी पुनर्विकास कार्य के कारण बंद कर दिया गया था। उस समय अधिकारियों ने इसे जल्द दूसरी जगह स्थानांतरित कर दोबारा शुरू करने की बात कही थी, लेकिन मंगलवार तक भी इसका संचालन शुरू नहीं हो सका। प्लेटफॉर्म नंबर एक पर फूड प्लाजा की दोनों दुकान, एग्जीक्यूटिव लाउंज और एटीएम भी बंद मिले। ऐसे मे...