Prayagraj News: जंक्शन और छिवकी में प्लेटफार्म पर ही मिलेगा अनारक्षित टिकट
प्रयागराज, नवम्बर 10 -- Prayagraj News: ट्रेन बदलने के दौरान अनारक्षित टिकट लेने के लिए यात्रियों को अब प्लेटफार्म छोड़कर बुकिंग काउंटर तक नहीं जाना होगा। प्रयागराज जंक्शन और प्रयागराज छिवकी स्टेशन पर प्लेटफार्म पर ही अनारक्षित टिकट उपलब्ध कराने की तैयारी है। इसके लिए उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज मंडल में मोबाइल अनारक्षित टिकट प्रणाली (एम-यूटीएस) के तहत 48 सहायकों की नियुक्ति की जाएगी। इनमें 36 सहायक प्रयागराज जंक्शन और 12 प्रयागराज छिवकी स्टेशन पर तैनात होंगे। मंडल पीआरओ अमित सिंह ने बताया कि चयनित सहायक हैंडहेल्ड मशीन लेकर प्लेटफार्म पर यात्रियों के बीच उपलब्ध रहेंगे। यात्री उनसे अपनी यात्रा का अनारक्षित टिकट बनवा सकेंगे। टिकट जारी करने के लिए सहायकों के पास मोबाइल डिवाइस, इंटरनेट कनेक्टिविटी, ब्लूटूथ प्रिंटर और टिकट रोल होंगे। यात्री ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.