Prayagraj News: छोटे कार्यक्रमों के लिए नहीं लेनी होगी अनुमति
प्रयागराज, अगस्त 24 -- Prayagraj News: लोक कलाओं और सांस्कृतिक परंपराओं को बढ़ावा देने के साथ ही कलाकारों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रशासन ने पहल शुरू की है। सोमवार को संगम सभागार में फूलपुर सांसद प्रवीण पटेल की अध्यक्षता में लोक कलाओं के संरक्षण, संवर्धन, लोक कलाकारों को प्रोत्साहित करने और उनकी समस्याओं के समाधान को लेकर बैठक हुई। कलाकारों ने अपनी समस्याएं और कई महत्वपूर्ण सुझाव सांसद व डीएम मनीष कुमार वर्मा के सामने रखे। बैठक में लोक कलाकारों ने बताया कि उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र (एनसीजेडसीसी) में कार्यक्रम आयोजित करने वाली सांस्कृतिक संस्थाओं को अग्निशामक, पुलिस, यातायात और मनोरंजन विभाग से अलग-अलग अनुमति लेनी पड़ती है। कई बार इन औपचारिकताओं के कारण कार्यक्रम करने में परेशानी होती है। कलाकारों ने छोटे कार्यक्रमों के लिए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.