प्रयागराज, अक्टूबर 28 -- Prayagraj News: प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। दशहरा मेला देखकर लौट रही युवती से छेड़खानी और जबरन कार में बैठाने की कोशिश के मामले में कीडगंज पुलिस ने छह दिन बाद एफआईआर दर्ज की है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है। हालांकि, अभी तक आरोपितों के फॉर्च्यूनर गाड़ी को ट्रेस नहीं कर सकी है।कीडगंज के एक युवक ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि 21 अक्तूबर की भोर में अपने महिला मित्र और उसके भाई के साथ दशहरा मेला देखकर वापस घर लौट रहे थे। रास्ते में पुराने यमुना पुल के पास फॉर्च्यूनर गाड़ी से आए पांच अज्ञात युवकों ने रोक लिया। आरोप है कि युवकों ने युवती के साथ बदसलूकी और छेड़खानी शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपितों ने युवक और युवती के भाई के साथ मारपीट की। इसके बाद युवती को जबरन गाड़ी में बैठाने का प्...