प्रयागराज, अक्टूबर 7 -- Prayagraj News: प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। इंटरमीडिएट के छात्र शांतनु दुबे की हत्या के पीछे करीब तीन महीने से 15 हजार रुपये के लेनदेन का विवाद सामने आया है। पुलिस की पूछताछ और जांच में पता चला कि शांतनु ने अपने पिता से मांग कर उज्जवल सेनगुप्ता को 15 हजार रुपये उधार दिए थे लेकिन, उज्जवल रुपये नहीं लौट रहा था। उसने इसी विवाद में करीब ढाई महीने पहले शांतनु के पिता दीपक दुबे से भी मारपीट की थी। इसके बाद उज्जवल ने अपने साथियों के साथ मिलकर सोमवार रात शांतनु की हत्या कर दी। पुलिस की जांच में यह भी पता चला है कि मुख्य हत्यारोपित उज्जवल सेनगुप्ता नशे का आदी है। वह स्पोटर्स बाइक से चलता था। वह आमदनी से अधिक लाइफ स्टाइल और नशे की लत पूरी करने में खर्च करता था। शांतनु से उज्जवल की पुरानी दोस्ती थी और अक्सर मिलना-जुलना भी हो...