Prayagraj News: छात्रा लापता, अपहरण का केस दर्ज
प्रयागराज, अगस्त 6 -- Prayagraj News: प्रयागराज, संवाददाता। धूमनगंज थाना क्षेत्र के यादवपुर की रहने वाली 17 वर्षीय छात्रा संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। छात्रा की मां की तहरीर पर पुलिस ने अपहरण का मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।तहरीर के मुताबिक छात्रा एक अगस्त की सुबह अबूबकरपुर स्थित कॉलेज जाने के लिए घर से निकली थी। शाम तक घर नहीं लौटने पर परिजन स्कूल पहुंचे तो पता चला कि वह कॉलेज पहुंची ही नहीं थी। इसके बाद रिश्तेदारों और अन्य संभावित स्थानों पर तलाश की गई, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। मां ने आशंका जताई है कि किसी ने बहला-फुसलाकर उसे भगा लिया या उसका अपहरण कर लिया है। यह भी पढ़ें- Roorki News: 16 वर्षीय किशोरी लापता
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.