Prayagraj News: छात्राओं ने सस्वर किया गीता श्लोकों का पाठ
प्रयागराज, सितम्बर 21 -- Prayagraj News: प्रयागराज। श्री नारायण आश्रम बालिका इंटरमीडिएट कॉलेज, शिवकुटी में शनिवार को श्रीमद्भगवद्गीता के द्वादश अध्याय की कंठस्थ सस्वर पाठ प्रतियोगिता हुई। छात्राओं ने शुद्ध उच्चारण, लय और भाव के साथ श्लोकों का पाठ किया। मुख्य अतिथि संत नीरज, डॉ. अजीत राय और सचिव प्रभा अग्रवाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम शुरू किया। अनुष्का अग्रहरि, सृष्टि पाल, अनिका, सुधि दुबे, अनन्या तिवारी, दीक्षा मिश्रा, कनक तिवारी, अनन्या मिश्रा, साक्षी मिश्रा और जानवी त्रिपाठी को सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्या विभा मिश्रा ने आभार जताया। यह भी पढ़ें- प्रभात संगीत दिवस पर गायन, नृत्य व कला प्रतियोगिता
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.