प्रयागराज, अक्टूबर 27 -- Prayagraj News: प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय में छात्रसंघ बहाली और जल्द चुनाव कराने की मांग को लेकर सोमवार को दिशा छात्र संगठन ने कुलपति के नाम ज्ञापन अधिष्ठाता छात्र कल्याण (डीएसडब्ल्यू) को सौंपा। प्रियांशु ने कहा कि विश्वविद्यालय की लोकतांत्रिक परंपरा में छात्रसंघ की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। निधि ने कहा कि नियमित चुनाव नहीं होने से विद्यार्थियों के पास निर्वाचित प्रतिनिधि मंच नहीं है। इस अवसर पर ज्योति, सुहानी, विशेष और इशांत आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...