Prayagraj News: छात्रवृत्ति के आवेदन अग्रसारित करने में स्कूल-कॉलेज पीछे, चेतावनी
प्रयागराज, नवम्बर 24 -- Prayagraj News: पिछड़ी जाति के छात्र-छात्राओं की छात्रवृत्ति व शुल्क प्रतिपूर्ति के आवेदन अग्रसारित करने में विद्यालय और शिक्षण संस्थान लापरवाही बरत रहे हैं। सोमवार तक बड़ी संख्या में आवेदन संस्थानों के स्तर पर लंबित हैं। जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी कोमिल द्विवेदी ने सभी विद्यालयों और शिक्षण संस्थानों को पात्र विद्यार्थियों के आवेदन तत्काल अग्रसारित करने के निर्देश दिए हैं। लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।वित्तीय वर्ष 2026-27 में पूर्वदशम छात्रवृत्ति योजना के तहत कक्षा नौ और 10 के 48376 विद्यार्थियों ने ऑनलाइन आवेदन किया है। इनमें से 44994 आवेदन ही संस्थानों ने अग्रसारित किए हैं। कक्षा 11 और 12 के 45888 आवेदन के सापेक्ष 41428 आवेदन अग्रसारित हुए हैं। दशमोत्तर छात्रवृत्ति व शुल्क प्रतिपूर्ति योजना (क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.