प्रयागराज, अक्टूबर 6 -- Prayagraj News: प्रयागराज, संवाददाता। जिले के चार प्राचीन धार्मिक स्थलों को पर्यटन की दृष्टि से विकसित किया जा रहा है। बारा स्थित पथरबंधी महादेवालय, शहर दक्षिण स्थित अति प्राचीन भोलेगिरि मंदिर, मेजा स्थित प्राचीन बोलन महादेव मंदिर और फूलपुर स्थित शिवाला मंदिर में करीब छह करोड़ रुपये से विकास कार्य कराए जा रहे हैं। पर्यटन विभाग का उद्देश्य प्राचीन धार्मिक स्थलों की पहचान बनाए रखते हुए श्रद्धालुओं और पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना है।मंदिर परिसरों में बहुउद्देशीय हाल, यात्री शेड, स्वागत द्वार, गलियारे, प्लेटफार्म और आरसीसी बेंच बनाई जा रही हैं। आवागमन के लिए पाथवे, सजावटी प्रकाश और हरियाली विकसित की जा रही है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए साइनेज और दिशासूचक बोर्ड भी लगाए जाएंगे। कुछ स्थलों पर हॉल का नवीनीकरण...