प्रयागराज, नवम्बर 7 -- Prayagraj News: छठ पूजा पर श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के मद्देनजर महापौर उमेश चंद्र गणेश केसरवानी ने शनिवार को बलुआघाट, गऊघाट, मौजगिरी घाट और नए पुल के नीचे स्थित लोहा घाट का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को छठ पूजा से पहले सभी घाटों पर जरूरी व्यवस्थाएं पूरी करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान बलुआघाट के नहान स्थल से बाढ़ की मिट्टी हटाई जा चुकी थी। नए घाट पर पूजा की बेदी बनाने के लिए मिट्टी व्यवस्थित करने और अस्थायी लाइटें लगाने का काम चल रहा था। मौजगिरी और लोहा घाट पर भी बाढ़ की मिट्टी को व्यवस्थित करने तथा सीढ़ियों की सफाई का काम चल रहा था। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: छठ पूजा से पहले घाटों पर दुरुस्त होंगी व्यवस्थाएं महापौर ने घाटों और पहुंच मार्गों की समुचित सफाई, कूड़ा निस्त...