प्रयागराज, नवम्बर 7 -- Prayagraj News: प्रयागराज। छठ पूजा के मद्देनजर घाटों पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए तैयारियां तेज कर दी गई हैं। मेलाधिकारी ऋषिराज ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को सभी घाटों पर व्यवस्थाएं दुरुस्त कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि छठ पूजा से पहले घाटों पर श्रद्धालुओं के आवागमन और पूजा के लिए जरूरी इंतजाम पूरे कर लिए जाएं। मेलाधिकारी ने निर्देश दिया कि घाटों पर आवागमन के लिए चकर्ड प्लेट बिछाई जाएं। इसके साथ ही पर्याप्त बिजली और प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मोबाइल टॉयलेट भी लगाए जाएं। घाटों पर साफ-सफाई के लिए सफाई गैंग की अलग-अलग टीमें तैनात करने को कहा गया है, ताकि पूजा के दौरान नियमित रूप से सफाई होती रहे। यह भी पढ़ें- Motihari News: छठ घाटों की सफाई का दिया निर्देश उन्हों...