प्रयागराज, नवम्बर 13 -- Prayagraj News: प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। दीपावली के बाद अब लोक आस्था के महापर्व छठ की तैयारियां तेज हो गई हैं। पर्व को लेकर शहर के बाजारों में रौनक बढ़ गई है। महिलाएं पूजन सामग्री, बांस के सूप, दउरा और फलों की खरीदारी में जुटी हैं। चौक, कटरा, सुलेमसराय, तेलियरगंज, कोठापार्चा और अल्लापुर के बाजारों में छठ पूजा से जुड़ी दुकानों पर भीड़ दिखने लगी है। बाजार में बांस से बने दउरा, डलिया और सूप की खूब मांग है। दुकानदारों ने बताया कि पर्व नजदीक आने के साथ ही पूजन सामग्री की बिक्री बढ़ गई है। दउरी 180 से 200 रुपये, डलिया 80 से 100 रुपये और सूप 100 से 140 रुपये तक बिक रहा है। यह भी पढ़ें- Varanasi News: छठ पूजा : सज गए पूजा बाजार, सामान ऑनलाइन भी उपलब्ध इसके अलावा महावर, सुपारी, लौंग, इलायची, कपूर और जायफल की भी खरीदारी ...