प्रयागराज, अगस्त 6 -- Prayagraj News: प्रयागराज। शहर में यातायात नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई लगातार तेज हो रही है। यातायात पुलिस रोजाना चालान और वाहन सीज कर रही है, लेकिन जब्त वाहनों को रखने के लिए स्थायी डंपिंग यार्ड न होने से नई समस्या खड़ी हो गई है। शहर के कई थानों और ट्रैफिक लाइन में जगह की कमी के कारण सीज किए गए वाहन सड़कों के किनारे और थानों के बाहर खड़े कर दिए जाते हैं। इससे न केवल सड़कें संकरी हो रही हैं, बल्कि यातायात और सुरक्षा दोनों पर गंभीर खतरा मंडरा रहा है। पिछले माह यातायात पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर 48 चारपहिया वाहनों को सीज किया और 385 वाहनों का चालान किया। ट्रैफिक लाइन में पर्याप्त स्थान न होने के कारण इन वाहनों को संबंधित थानों के बाहर खड़ा करना पड़ा। दूसरी ओर, शहर के अधिकांश थानों में वर्षों से मुकदमों में जब्त दोपह...