प्रयागराज, अगस्त 2 -- Prayagraj News: मुंडेरा चुंगी निवासी जितेंद्र कुमार ने अपने ट्रक चालक आकाश पटेल के खिलाफ लाखों का माल लेकर फरार होने का मुकदमा दर्ज कराया है। उनकी तहरीर के अनुसार आकाश पटेल ट्रक में करीब तीन-चार लाख रुपये का माल लादकर ब्रिटिश पेंट के गोदाम से निकलने के बाद गायब हो गया। तलाश के दौरान खाली ट्रक मूरतगंज के मेला मैदान में खड़ा मिला।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...