प्रयागराज, सितम्बर 3 -- Prayagraj News: प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। हंडिया थाना के प्रभारी और दरोगा को चार लाख रुपये रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। आरोप है कि मकान में अवैध कब्जा खाली करवाने के एवज में रकम ली गई थी लेकिन, एफआईआर दर्ज होने और रिश्वत लेने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई। पीड़ित पक्ष की शिकायत पर पुलिस आयुक्त पीयूष मोर्डिया ने गोपनीय जांच कराकर थानेदार अनूप सरोज और दरोगा बृजेश सिंह को निलंबित कर दिया।

कारोबारी की शिकायत शहर के अल्लापुर के कारोबारी रोहन श्रीवास्तव ने हंडिया के धौरहरा में एक मकान खरीद था। आरोप है कि मकान का कब्जा मिलने के कुछ दिन बाद विक्रेता पक्ष ने हंडिया पुलिस से मिलीभगत कर फिर से अवैध कब्जा कर लिया। रोहन श्रीवास्तव और उनका परिवार हंडिया थाने का चक्कर लगाता रहा। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ...