Prayagraj News: चार रेल सिग्नल पर बांधा प्लास्टिक और कपड़ा
प्रयागराज, अगस्त 24 -- Prayagraj News: प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। यमुनापार में मुंबई रूट पर स्थित मदरहा और जसरा रेलवे स्टेशनों के बीच रविवार देर रात शरारती तत्वों ने रेलवे के चार सिग्नलों को काले प्लास्टिक और कपड़े से ढक दिया। सिग्नल दिखाई नहीं देने पर बरौनी-गोंदिया एक्सप्रेस (15231) के लोको पायलट ने मदरहा स्टेशन पर इसकी जानकारी दी। यह जानकारी मिलते ही रेलवे अधिकारियों-कर्मचारियों में खलबली मच गई। आरपीएफ पोस्ट ने अज्ञात के खिलाफ रेलवे एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
घटना का विवरण बताया जा रहा है कि मदरहा रेलवे स्टेशन के आउटर पर जसरा की ओर ग्राम सभा हरदी के सामने रेलवे के सिग्नल लगे हैं। सिग्नल नंबर 519 ए, 521 ए, 552 ए और 504 ए पर काला प्लास्टिक और कपड़ा बांधा गया था। रात करीब एक बजे बरौनी-गोंदिया एक्सप्रेस वहां से गुजरी। लो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.