प्रयागराज, नवम्बर 14 -- Prayagraj News: प्रयागराज। रसोई गैस की किल्लत के बाद पीएनजी कनेक्शन की मांग तो तेजी से बढ़ी, लेकिन कनेक्शन देने वाली कंपनी की सुस्ती ने उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ा दी है। हजारों लोगों ने चार महीने पहले 2118 रुपये जमा कराकर पीएनजी कनेक्शन के लिए बुकिंग कराई थी, लेकिन अब तक उनके घरों तक पाइप लाइन नहीं पहुंच सकी है जबकि नियमानुसार ढाई से तीन महीने के भीतर कनेक्शन उपलब्ध करा दिया जाना चाहिए। लोगों का कहना है कि कंपनी ने कनेक्शन देने के नाम पर रकम तो जमा करा ली, लेकिन महीनों बीतने के बाद भी पाइप लाइन बिछाने का काम शुरू नहीं किया। ऐसे में उपभोक्ता लगातार कंपनी के चक्कर काट रहे हैं। समय सीमा बीतने के बावजूद कनेक्शन नहीं मिलने से लोगों में नाराजगी बढ़ रही है। कई उपभोक्ता अपनी शिकायत लेकर डीएम कार्यालय पहुंचे और अपनी समस्याए...