Prayagraj News: चार प्राइवेट बसें सीज, 50 वाहनों का चालान
प्रयागराज, जुलाई 9 -- Prayagraj News: प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। यातायात पुलिस ने गुरुवार को विद्या वाहिनी रोडवेज बस स्टैंड के सामने व्यापक अभियान चलाया। टीम ने मेडिकल चौराहे से सीएमपी कॉलेज तक अभियान के दौरान चार डग्गामार प्राइवेट बसों को सीज कर दिया जबकि, सड़क पर बेतरतीब खड़े 50 रोडवेज व प्राइवेट बसों और चारपहिया वाहनों का चालान किया गया। पुलिस की कार्रवाई से बस चालकों में खलबली मची रही।अस्थायी बस अड्डे के सामने रोजाना बड़ी संख्या में रोडवेज व प्राइवेट बसें व चारपहिया वाहन चालक सड़क पर बेतरतीब खड़े कर विभिन्न रूटों के लिए सवारियां बैठाते हैं। इससे दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है। लगातार मिल रही शिकायत पर एसीपी यातायात निकिता श्रीवास्तव और टीआई मनोज सिंह ने अभियान चलाया। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: 15 स्कूली वाहन सीज, चार चालकों के ड्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.