प्रयागराज, जुलाई 19 -- Prayagraj News: प्रयागराज, संवाददाता। शास्त्री पुल पर शहर से वाराणसी जाने वाली दो किमी लंबी लेन पर हुए मरम्मत कार्य पर सवाल उठने लगे हैं। पीडब्ल्यूडी के निर्माण खंड तीन की ओर से मरम्मत कार्य पंद्रह जुलाई तक पूरा किया गया लेकिन चार दिनों के भीतर ही पुल के एक एक्सपेंशन ज्वाइंट के पास सड़क उखड़ गई। पुल पर अलोपीबाग से एक किमी आगे करीब डेढ़ मीटर के क्षेत्र में सड़क उखड़ी तो विभाग ने रविवार सुबह उसके चारों ओर बैरीकेडिंग लगा दी।

सड़क की गुणवत्ता पर सवाल पुल पर झूंसी की ओर जाने वाली लेन पर तीन जून से लेकर पंद्रह जुलाई तक चले मरम्मत कार्य के लिए यातायात पुलिस ने पीडब्ल्यूडी को ब्लॉक दिया था। खंड के अधिकारियों ने गुणवत्ता के साथ कार्य पूरा कराने का दावा किया था। 18 जुलाई को खंड के अधिकारियों ने सड़क का निरीक्षण किया। उस दौरा...