प्रयागराज, जुलाई 2 -- Prayagraj News: प्रयागराज, संवाददाता। शहर में गुरुवार को घोषित बिजली कटौती ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी। विभिन्न उपकेंद्रों और फीडरों पर मरम्मत व रखरखाव कार्य के लिए शहर के कई इलाकों में एक से छह घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। इस उमस में बिजली न होने से लोग दिनभर परेशान रहे।

बिजली आपूर्ति में बाधा खुशहाल पर्वत पर केबल बदलने के लिए अतरसुइया फीडर करीब दो घंटे तक बंद रहा। वहीं कानपुर रोड उपकेंद्र से जुड़े क्षेत्रों में 11 केवी और एलटी लाइन की मरम्मत लिए सुबह 11 बजे से शाम चार बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। इससे न्याय विहार, जयरामपुर, शेरवानी लिगेसी, नमन होम्स, तारा टावर, पुष्पगंगा, भूसा गली, तड़बाग, सैनिक कॉलोनी, अय्यप्पा मंदिर, केसी कॉन्वेंट, मधुवन विहार और भोला का पूरा समेत कई मोहल्लों के लोग प्रभावित रहे।

अन्य क्...