प्रयागराज, अक्टूबर 7 -- Prayagraj News: प्रयागराज, प्रमुख संवाददाता। नगर निगम के जोन-7 (फाफामऊ) के कार्यालय में 20 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ी गई राजस्व निरीक्षक राधा देवी के खिलाफ अब विभागीय कार्रवाई की तैयारी शुरू हो गई है। भ्रष्टाचार निवारण संगठन की ओर से दर्ज कराई गई एफआईआर की प्रति नगर निगम प्रशासन को मिल गई है। इसी के आधार पर उसके निलंबन और जांच के लिए शासन को सिफारिश भेजी जाएगी।राधा देवी को 29 सितंबर को एंटी करप्शन की 14 सदस्यीय टीम ने पकड़ा था। उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज हुआ। 30 सितंबर को अदालत में पेशी के बाद राजस्व निरीक्षक को जेल भेज दिया गया।जेल भेजे जाने के बाद भी नगर निगम प्रशासन की से घूस लेने की आरोपित राजस्व निरीक्षक के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने पर सवाल खड़े हो रहे थे। नगर निगम की कार्...