Prayagraj News: घर में घुसकर मारपीट और छेड़खानी
प्रयागराज, सितम्बर 6 -- Prayagraj News: चांदपुर सलोरी निवासी रोहित केशरवानी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि चार सितंबर की दोपहर विनय कुमार साहू, उसका बेटा और बबलू सोनी जबरन दरवाजा तोड़कर घर में घुस आए। आरोप है कि तीनों ने गाली गलौज की, जान से मारने की धमकी दी और धक्का देकर गिरा दिया, जिससे उसका मोबाइल टूट गया। आरोपियों पर घर की महिलाओं और बाहर से लौट रही एक युवती से भी अभद्रता करने का आरोप है। पीड़ित ने घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद होने का दावा किया है। कर्नलगंज पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.