प्रयागराज, जुलाई 26 -- Prayagraj News: हनुमानगंज (प्रयागराज)। सराय‌इनायत थाना क्षेत्र के कोटवा गांव निवासी सीआरपीएफ के दरोगा चंदन सिंह (42) का रविवार सुबह घर के सामने तालाब में शव मिला। चंदन सिंह के मुंह और सिर में चोट के गहरे जख्म मिले हैं। दो साल से चंदन सिंह की पोस्टिंग पड़िला सेंटर पर थी। वह शनिवार को मां के इलाज के लिए गांव आए थे। रात साढ़े नौ बजे उनकी पत्नी से बात हुई। बातचीत के लगभग एक घंटा बाद उनका मोबाइल स्विच ऑफ हो गया। फोन नहीं उठने पर परिवार के लोग उनकी खोजबीन करने लगे। घर के सामने रोड के किनारे तालाब की तरफ औंधे मुंह स्कूटी गिरी मिली तो परिजनों की बेचैनी बढ़ गई। रात के समय चंदन सिंह का कहीं पता नहीं चला। सुबह तालाब के दूसरे छोर पर गहरे पानी में उनका शव मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने हत्या की आशंक...