Prayagraj News: घर के अंदर से ई-रिक्शा चोरी, सीसीटीवी में कैद हुए चोर
प्रयागराज, नवम्बर 15 -- Prayagraj News: प्रयागराज। राजरूपपुर इलाके में चोरों ने एक सुनियोजित वारदात को अंजाम देते हुए घर के अंदर खड़े ई-रिक्शा पर हाथ साफ कर दिया। चोरों ने ई-रिक्शा की बैटरी, मोटर और पहियों समेत सभी कीमती पुर्जे निकाल लिए और केवल लोहे का खाली ढांचा (बॉडी) छोड़कर फरार हो गए। पीड़ित की तहरीर पर धूमनगंज पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। राजरूपपुर निवासी मोहम्मद आसिफ ने धूमनगंज थाने की पुलिस को दी शिकायत में बताया कि घटना छह नवंबर की रात करीब 12:30 से एक बजे के बीच की है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में 4 से 5 अज्ञात युवक बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल से आते हुए दिखाई दे रहे हैं, जो घर के अंदर से उनका ई-रिक्शा चोरी कर ले गए। चोरी की जानकारी मिलने पर पीड़ित ने परिजनों के साथ रात में ही तला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.