Prayagraj News: ग्राहक सेवा केंद्र में लूट की कोशिश
प्रयागराज, अगस्त 31 -- Prayagraj News: होलागढ़। होलागढ़ थानाक्षेत्र के नेवादा-चांटी रोड स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के ग्राहक सेवा केंद्र में सोमवार शाम लूट की कोशिश हुई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया। पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड है। होलागढ़ के देवराज का पुरा निवासी परमानंद मिश्रा घर से करीब तीन किलोमीटर दूर नेवादा-चांटी रोड पर ग्राहक सेवा केंद्र चलाते हैं। उन्होंने बताया कि शाम करीब सात बजे हेलमेट लगाए एक युवक पैसे निकालने के बहाने केंद्र में आया और बैग से चापड़ निकालकर उनकी गर्दन पर रख दिया। दोनों के बीच हाथापाई हुई तो वह बाहर भागे और शटर बाहर से बंद कर दिया। आरोपी ने भी शटर में अंदर से लॉक लगा लिया और दराज में रखी नकदी बैग में भर ली। परमानंद की सूचना पर थाना प्रभारी सतीश कुमार फोर्स के साथ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.