प्रयागराज, अक्टूबर 28 -- Prayagraj News: ग्रामीण क्षेत्रों की खेल प्रतिभाओं को निखारने और बच्चों को आधुनिक खेल तकनीक से जोड़ने के लिए युवा कल्याण विभाग ने ग्रामीण स्टेडियमों में खेल प्रशिक्षकों की तैनाती की है। सीडीओ हर्षिका सिंह ने बुधवार को विकास भवन स्थित कार्यालय में चयनित प्रशिक्षकों को नियुक्ति पत्र सौंपे। उन्होंने प्रशिक्षकों को ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने और शासन की खेल योजनाओं का लाभ खिलाड़ियों तक पहुंचाने के निर्देश दिए। मुख्यालय से मिले निर्देशों के क्रम में चार प्रशिक्षकों ने कार्यभार ग्रहण कर लिया है। इनमें चाका ग्रामीण स्टेडियम में देव तिवारी, जसरा में सूरज मौर्य, कोरांव में सोमेश कुमार चंचल और हंडिया ग्रामीण स्टेडियम में सनी कुमार गुप्ता शामिल हैं। जिला युवा कल्याण अधिकारी गुलशन शर्मा ने बताया कि सभी प्रशिक्ष...