Prayagraj News: गोशालाओं में साफ-सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश
प्रयागराज, सितम्बर 8 -- Prayagraj News: प्रयागराज। जिले की गोशालाओं में साफ-सफाई व्यवस्था को लेकर मुख्य विकास अधिकारी हर्षिका सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। उन्होंने सभी खंड विकास अधिकारियों (बीडीओ) से गोशालाओं की स्थिति की विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। रिपोर्ट में साफ-सफाई, पशुओं की व्यवस्था और गोशालाओं में उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं का ब्योरा देने को कहा गया है। सीडीओ ने निर्देश दिया कि गोशालाओं में नियमित रूप से साफ-सफाई कराई जाए। परिसर में गंदगी न रहने पाए और पशुओं के रहने वाले स्थानों की भी लगातार सफाई कराई जाए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को गोशालाओं का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की निगरानी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गोशालाओं में पशुओं के लिए स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराया जाना जरूरी है। लापरवाही मिलने पर संबंधित के ख...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.