प्रयागराज, जुलाई 5 -- Prayagraj News: हंडिया, हिन्दुस्तान संवाद। बनपुरबा, धनुपुर गांव में दो सगे भाइयों की मौत के मामले की जांच पुलिस ने तेज कर दी है। दो आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद अब पुलिस सैदाबाद निवासी गायिका सुमित्रानंदनी की तलाश में जुटी है। हालांकि रविवार तक उसका कोई सुराग नहीं लग सका। वहीं, मामले में नामजद हंडिया विधायक हाकिम लाल का मोबाइल फोन भी रविवार को पूरे दिन स्विच ऑफ रहा।

पुलिस कार्रवाई पुलिस ने 25 दिन पहले हुई संतोष कुमार की मौत और तीन दिन पहले हुई उसके भाई सुशील की मौत के मामले में नामजद पांच आरोपियों में से गौरी पुत्री ननकू तथा उसके भाई लल्ला उर्फ लल्लन उर्फ किशन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बाकी आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस दोनों मौतों से जुड़े सभी पहलुओं और साक्ष्यों की गहनता से जांच कर रही है। मृतकों के परिजनो...