प्रयागराज, सितम्बर 25 -- Prayagraj News: प्रयागराज, संवाददाता। अनंत चतुर्दशी पर गाजे-बाजे के साथ गणपति को विदा किया गया। शहर के कोने-कोने से शुक्रवार को डीजे और ढोल-ताशे के साथ गजानन को विदा करने के लिए भीड़ अंदावा स्थित तालाब की ओर पहुंचती हुई दिखाई दी। ई-रिक्शा से लेकर छोटे वाहनों में बड़ी व छोटी मूर्तियां लेकर महिलाएं व छोटे-छोटे बच्चे बैठे तो पीछे-पीछे दोपहिया से निकले भक्तों का समूह गणपति बप्पा मोरया अगले बरस तू जल्दी आ..जयकारा लगाते गंतव्य को जाते दिखे। यह भी पढ़ें- Etah News: अगले बरस जल्दी आने की कामना कर धूमधाम से विदा किए गणपति बप्पा मोरया गणपति मूर्तियों का पूजन गणेश चतुर्थी पर पंडालों में गजानन की मूर्तियां विराजी गई थी। दस दिवसीय गणपति महोत्सव के दौरान करैलाबाग, बाई का बाग, सिविल लाइंस, अलोपीबाग, ममफोर्डगंज, अल्लापुर, प्रीतमन...