प्रयागराज, अक्टूबर 1 -- Prayagraj News: प्रयागराज, कार्यालय संवाददाता। राजर्षि टंडन गर्ल्स डिग्री कॉलेज में गांधी जयंती की पूर्व संध्या पर कार्यक्रम आयोजित हुआ। प्राचार्य प्रो. अजय प्रकाश खरे ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की।संगीत विभाग की सौम्या मालवीया, वैष्णवी, लक्ष्मी, मीनाक्षी, तनु और प्रिया राजपूत ने गांधी जी के प्रिय भजन प्रस्तुत किए। वैशाली ने गांधी जी के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला, जबकि तन्नू सिंह और खुशी ने कविता पाठ किया। संचालन डॉ. यशस्वी सिंह ने किया। धन्यवाद ज्ञापन प्रो. नीलिमा सिंह ने किया। यह भी पढ़ें- Ramgarh News: जयंती पर याद किए गए महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री यह भी पढ़ें- Dehradun News: कन्या गुरुकुल में गूंजे बापू के प्रिय भजन, छात्राओं न...