प्रयागराज, अगस्त 3 -- Prayagraj News: प्रयागराज, संवाददाता। सावन के पहले सोमवार को शहर में परंपरागत गहरेबाजी का आयोजन किया गया। प्रयाग गहरेबाजी संघ के अध्यक्ष राजीव भारद्वाज 'बब्बन भइया' की अगुवाई में नए यमुना पुल के नीचे अरैल रोड पर 800 मीटर की दूरी में दो दर्जन गहरेबाज अपने घोड़ों के साथ पहुंचे। बनवारी लाल शर्मा का 'उड़ान', असीम भारद्वाज का 'बादामी', मुरली दुबे का 'समन्द', विष्णु प्रसाद शर्मा का 'बुलेट' व बदरे आलम के 'सुरंग' के साथ गहरेबाज सधी लगाम के साथ उतरे।एक-एक घोड़ों ने दस-दस बार कदमताल के साथ अपनी रफ्तार दिखाई। कभी बादामी आगे निकला तो उसके पीछे-पीछे बुलेट और उड़ान ने लोगों को रोमांचित किया। नए यमुना पुल पर हजारों की संख्या में गहरेबाजी देखने के लिए लोग अपने परिजनों के साथ पहुंचे थे। खास बात रही कि इस बार घोड़ों के आगे या पीछे दोप...