प्रयागराज, जुलाई 6 -- Prayagraj News: चैंबर आवंटन नियमावली का विरोध गहराता जा रहा है। रविवार को भी वकीलों ने आंबेडकर प्रतिमा के पास सभा कर चैंबर एलाटमेंट रूल्स निरस्त कर निःशुल्क चैंबर आवंटन की मांग उठाई। उधर चैंबर आवंटन संघर्ष समिति ने हाईकोर्ट बार से पहले चैंबर वाली समस्या दूर करने और उसके बाद ही बाईलाज संशोधन की प्रक्रिया शुरू करने की मांग की। वरिष्ठ अधिवक्ताओं की अगुवाई में हुई सभा में एक स्वर में चैंबर आवंटन नियमावली 2026 को निरस्त करते हुए निःशुल्क चैंबर आवंटन सुनिश्चित करने की मांग की। वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने विस्तार पूर्वक आवंटन प्रक्रिया की कमियों को अधिवक्ताओं के सम्मुख रखा और सभी से पूरी मजबूती के साथ वर्तमान आवंटन प्रक्रिया के निरस्त होने तक एकजुट होकर विरोध करने का आग्रह किया। विगत एक महीने से लगातार अधिवक्ताओं के विरोध के बावजू...