प्रयागराज, नवम्बर 10 -- Prayagraj News: जलालपुर गांव निवासी शिवराज ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि नौ नवंबर की सुबह करीब दस बजे वह अपनी गर्भवती पत्नी सीमा को दवा दिलाने जा रहे थे। यमुना नदी के किनारे पहुंचते ही गांव के अमरजीत, समरजीत और उनके परिवार के दो अन्य लोगों ने घेर लिया। आरोप है कि गर्भवती सीमा के पेट पर लात मारी और बीच बचाव के दौरान भतीजे साहिल को भी पीटा गया। एयरपोर्ट पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...